शाहजहांपुर, सितम्बर 9 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। थाना क्षेत्र के रम्पुरिया न्युरिया गांव में बंद मकान में नकब लगाकर चोर हजारों रुपये के जेवर और अनाज चोरी कर ले गए। मकान मालिक रामनिवास ने पड़ोसी और उसके साथी पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। रामनिवास के अनुसार वह परिवार के साथ हरियाणा में मजदूरी करते हैं और गांव का मकान बंद रहता है। आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले मकान की दीवार में नकब लगाकर एक जोड़ी सोने के कुंडल, मंगलसूत्र, कमरबिछुआ, पायल और करीब सात क्विंटल गेहूं चोरी कर लिया गया। भाई सुरेश ने घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने जांच की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...