शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- Shahjahnpur News: पुवायां। पेड़ पर बंदर की उछल-कूद ने रविवार सुबह एक परिवार की खुशियां छीन लीं। लखीमपुर खीरी से यूकेलिप्टस की पौध बेचने जा रहे बाइक सवार पर अचानक पेड़ की भारी टहनी गिर गई। टहनी सीधे उसके सिर पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे उसके चचेरे भाई को मामूली चोटें आईं। लखीमपुर खीरी जिले के उचौलिया थाना क्षेत्र के सिसोरा सहमद गांव निवासी 48 वर्षीय अरशद खां रविवार सुबह अपने चचेरे भाई शबी हसन के साथ बाइक से पुवायां क्षेत्र के बड़ागांव जा रहे थे। दोनों यूकेलिप्टस की पौध बेचने के सिलसिले में निकले थे। बताया जा रहा है कि गंतव्य से करीब एक किलोमीटर पहले सड़क किनारे लगे एक बड़े पेड़ के नीचे से गुजरते समय अचानक यह दर्दनाक हादसा हो गया。 यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: चलती बाइक पर बंद...