शाहजहांपुर, अक्टूबर 27 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर कस्बे में मंगलवार सुबह बंदरों के झुंड से बचने के लिए हाईवे पर भागे 10 वर्षीय मासूम की पिकअप की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। मासूम अपनी दादी के साथ दुकान खोलने गया था। बंदरों को देखकर दादी ने उसे अपनी ओर आने का इशारा किया तो वह घबराकर सड़क पार करने के लिए दौड़ पड़ा। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आर्यन करीब 10 फीट तक उछलकर दूर जा गिरा। दादी दौड़कर पहुंची और उसे गोद में उठाया, लेकिन उसकी गोद में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर मिर्जापुर कस्बे में सोनू शर्मा की सड़क के दोनों ओर पंचर बनाने की दुकानें हैं। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे सोनू शर्मा का 10 वर्षीय बेटा आर्यन अपनी दादी के साथ दुकान खो...