Shahjahnpur News: बंदरों को भगाने छत पर गए किसान पर झपटा झुंड, नीचे गिरने से
शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। स्वतंत्रता दिवस की सुबह बंदरों के आतंक ने ढुकुरी खुर्द गांव में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। बंदरों को भगाने के लिए छत पर गए 55 वर्षीय किसान कृष्णपाल सिंह पर झुंड ने हमला कर दिया। हमले से बचने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से आंगन में जा गिरे और उनकी मौत हो गई। मदनापुर थाना क्षेत्र के ढुकुरी खुर्द गांव निवासी कृष्णपाल सिंह पुत्र विजराम सिंह खेती करते थे। शनिवार सुबह उनके घर की छत पर बंदरों का झुंड पहुंच गया और उत्पात मचाने लगा। बंदरों को भगाने के लिए कृष्णपाल सिंह गुलेल लेकर छत पर पहुंचे। वह बंदरों को भगाने का प्रयास कर ही रहे थे, तभी एक बंदर ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इसके बाद कई बंदर उनके पीछे पड़ गए। हमले से बचने के दौरान उनके हाथ से गुलेल छूट गई और संतुलन बिगड़ने से वह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.