शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- Shahjahnpur News: बंडा। थाना क्षेत्र के गांव नबीनगर निवासी सोनू की 35 वर्षीय पत्नी कविता ने शनिवार सुबह कथित रूप से घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें कस्बा कसगंजा के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बरेली रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही कविता ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष से पहुंचे महिला के पिता नेम सिंह ने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मृतका अपने पीछे दो पुत्र, प्रिंस और शनि, छोड़ गई हैं। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहर...