शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- Shahjahnpur News: बंडा के मोबाइल गेहूं क्रय केंद्र पर खरीदे गए गेहूं के सापेक्ष स्टॉक कम मिलने की शिकायत पर शुक्रवार को चार सदस्यीय जांच टीम मौके पर पहुंची। शासन स्तर से भी इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सब कुछ ठीक मिला है। खाद्य एवं रसद अनुभाग-5 के संयुक्त सचिव असीम कुमार सिंह ने 11 अगस्त को आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग को पत्र भेजकर बंडा समेत शाहजहांपुर के क्रय केंद्रों पर बड़ी मात्रा में गेहूं के गबन संबंधी शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी, बरेली ने 18 अगस्त को चार सदस्यीय समिति गठित की। इसमें डीएफएमओ शाहजहांपुर राकेश कुमार पांडेय समेत बदायूं, बरेली और पीलीभीत के क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों को शामिल क...