Shahjahnpur News: बंडा थाने में खून से लथपथ मिला युवक, सिर पर चाकू से हमले का आरोप
शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: बंडा थाना परिसर में सोमवार रात करीब 11 बजे एक युवक घायल हालत में पड़ा मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। युवक के सिर से खून बह रहा था। पुलिसकर्मी उसे बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया। घायल की पहचान पसियापुर गांव निवासी रजनीश के रूप में हुई है। उसने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पहले उसके सिर पर तमंचा लगाया और फिर चाकू से हमला कर उसकी खोपड़ी फाड़ दी। होश में आने के बाद रजनीश ने बताया कि वह भागवत कथा सुनने गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि पहले उसके सिर पर तमंचा लगा दिया और इसके बाद चाकू से सिर पर वार किया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद किसी तरह वह बंडा थाने पहुंचा और परिसर में गिर गया。
रजनीश के परिजनों की प्रतिक्रिया घटना के बाद रजनीश के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.