शाहजहांपुर, जुलाई 23 -- Shahjahnpur News: खुटार। वन विभाग की टीम ने बुधवार शाम सिमरा वीरान जंगल में शिकार की आशंका में दो युवकों को जाल समेत पकड़ लिया। दोनों को पूछताछ के लिए खुटार वन रेंज कार्यालय मैलानी ले जाया गया है। वन दरोगा रोहित पांडेय ने बताया कि गंगासरा बीट की वनकर्मी प्रियंका चौधरी और अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त के दौरान बंडा और गंगासरा बीट की सीमा पर स्थित जंगल में संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। मौके से बंडा थाना क्षेत्र के सैदापुर निवासी बालक राम और रामवीर को रोका गया। तलाशी में उनके पास से जंगली जानवरों के शिकार में इस्तेमाल होने वाला जाल बरामद हुआ। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...