Shahjahnpur News: बंगशान में स्वच्छता जागरुकता कार्यशाला
शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। उच्च प्राथमिक विद्यालय बंगशान में नगर पंचायत ने ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में बच्चों और स्टाफ को स्वच्छता, वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम संचालक राकेश कुमार ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। गीले, सूखे कचरे के पृथक्करण, विभिन्न रंगों के डस्टबिन के उपयोग और घर, कार्यालय तथा सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता रखने के टिप्स दिए। प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा ने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने और आसपास स्वच्छता रखने की अपील की। नगर पंचायत और विद्यालय स्टाफ की सहभागिता रही। यह भी पढ़ें- Banka News: हाई स्कूल सबलपुर के बच्चों ने सीखा वेस्ट को बेस्ट बनाने का हुनर
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.