Shahjahnpur News: फ्लायर:: एसडीएम से टकराव के पीछे दबाव की राजनीति, तीसरे दिन भी हड़ताल
शाहजहांपुर, सितम्बर 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, विधि संवाददाता। सदर एसडीएम अतुल कुमार सिंह के खिलाफ तहसील सदर के अधिवक्ताओं का धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। जजी कचहरी के अधिवक्ताओं के आंदोलन में शामिल होने से विरोध और तेज हो गया। इस बीच सूत्रों के हवाले से एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच विवाद की वजह को लेकर अलग तस्वीर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ अधिवक्ता एसडीएम अतुल कुमार सिंह के पास एक मामले को लेकर पहुंचे थे। वहां पीड़ित अपनी बात रखना चाह रहा था, लेकिन अधिवक्ताओं के बीच में आने से एसडीएम ने पहले पीड़ित की बात सुनने को कहा। सूत्रों के अनुसार इसी बात को लेकर एक अधिवक्ता की एसडीएम से कहासुनी हो गई और मामला विवाद तक पहुंच गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया。 यह भी पढ़ें- Balia News: अधिवक्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.