Shahjahnpur News: फैशन शो में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जलवा बिखेरा
शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: तिलहर। सेंट मेरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फैशन शो आयोजन में नन्हे मुन्ने बच्चों ने जलवा बिखेरा। प्रबंधक रेव.फादर लीजू एंटनी व प्रधानाचार्या रेव.सिस्टर पुनीता ने कहा कि स्टेज पर अपना हुनर दिखाने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। बच्चों ने सुंदर और रंगीन वेशभूषाओं में रैंप पर चलकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। दीक्षा, सिस्टर बिंसी, नीलम, ओलिवा, उर्मिला व सुरभि शिक्षिकाओं के सहयोग से हुआ। इस दौरान सूर्य प्रताप सिंह, आशीष जयसवाल, प्रकाश सिंह, सुनीता, रिया सक्सेना, रीमा, कलवीर, अनन्या सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.