Shahjahnpur News: फाल्ट और टेस्टिंग के चलते 14 हजार लोगों की बिजली गुल
शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। लाइन में फाल्ट और टेस्टिंग कार्य के चलते जिले के करीब 14 हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। कलान और मिर्जापुर क्षेत्र के साथ ही शहर के कई मोहल्लों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही दुकानदारों और अन्य कारोबारियों को परेशानी उठानी पड़ी। कलान क्षेत्र में विद्युत लाइन में फाल्ट आने के कारण कई गांवों की आपूर्ति प्रभावित हुई। वहीं टेस्टिंग कार्य के चलते बिजली सप्लाई बंद रही। लोगों को जनरेटर चलाकर काम करना पड़ा। फाल्ट के कारण उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को काफी देर तक बिजली का इंतजार करना पड़ा। वहीं मिर्जापुर क्षेत्र में भी लाइन में खराबी आने से कई गांवों की बिजली बंद रही। निगम की टीमों ने मौके पर पहुंचकर फाल्ट तलाशने और उसे ठीक करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.