शाहजहांपुर, सितम्बर 6 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। छेदापट्टी गांव में खेत में भैंस चराने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग कर दो भाइयों को घायल करने के मामले में जैतीपुर पुलिस ने रविवार को तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 315 बोर की पौनिया व तमंचा समेत चार जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद हुए। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया सोमवार की शाम जयवीर सिंह के भाई धर्मवीर और रामवीर को फायरिंग में गोली लगी थी। मामले में पेशकार, शैलेंद्र उर्फ पुजारी और धीरेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर तीनों को छेदापट्टी की बगिया स्थित झोपड़ी और मचान से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्ता...