Shahjahnpur News: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली
शाहजहांपुर, नवम्बर 27 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 25 यूपी एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अवनीत सिंह कपूर के निर्देशन में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की एनसीसी कंपनी ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के जरिए लोगों को फाइलेरिया से बचाव और रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में जनरल फिजिशियन डॉ. सुप्रिया मिश्रा ने कैडेट्स को बीमारी के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने समाज के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। रैली में 34 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. आलोक कुमार सिंह ने कैडेट्स को फाइलेरिया मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.