शाहजहांपुर, सितम्बर 28 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते किसानों की धान की फसल खराब होने पर ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने डीएम को पत्र भेजकर लगातार बारिश और आंधी-तूफान से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। ददरौल विधायक ने क्षेत्र में कई जगह निरीक्षण कर नुकसान के बारें में जानकारी की और किसानों से बातचीत की। विधायक ने बताया कि ददरौल क्षेत्र के कांट, ददरौल, मदनापुर और भावलखेड़ा में 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं से धान, मक्का, गन्ना, तिल समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: डीएम के आदेश के बाद दौड़े अफसर, फसल क्षति का सर्वे शुरू उन्होंने खेतों में भी जाकर निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-पानी से भारी तबाही, ...