Shahjahnpur News: फर्राटा पंखे में उतरे करंट से पति-पत्नी की मौत, पांच बच्चे हुए अनाथ
शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। थाना जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम कसारी में शुक्रवार देर रात फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दंपती के पांच बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। बताया गया कि 40 वर्षीय अमर सिंह शुक्रवार रात खाना खाने के बाद गांव में टहलकर घर लौटे और सोने के लिए अपने कमरे में चले गए। कमरे में फर्राटा पंखा पहले से चल रहा था, जिसमें किसी कारण करंट उतर आया था। जैसे ही अमर सिंह का हाथ पंखे से टकराया, उन्हें जोरदार करंट लगा और वह तड़पकर गिर पड़े। पति को बचाने के लिए दौड़ीं उनकी 37 वर्षीय पत्नी कुसुमा देवी भी करंट की चपेट में आ गईं। दोनों कमरे में अचेत होकर गिर पड़े।हादसे की सूचना पड़ोसी शिवम ने यूपी-112 पुलिस को दी। सूचना म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.