शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले के 28 पीएम श्री स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 46 सौ बच्चों को डेस्क देने वाली कंपनी ने फर्म का नाम बदलने के कारण बच्चों को डेस्क की आपूर्ति अटक गयी है। जिले के पीएम श्री स्कूलों में बच्चों के लिए डेस्क बेंच खरीदने के साथ आपूर्ति करने की जिम्मा संबंधित फर्म ने लिया था, लेकिन फर्म ने इसी बीच नाम बदलने के कारण कागजी कार्यवाई में डेस्क की आपूर्ति ठप हो गयी। इसका खामियाजा स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। कई जगह बच्चों को अब भी जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। पीएम श्री स्कूलों को बेहतर बनाने के साथ ही बच्चों के बैठने की व्यवस्था में सुधार करने की योजना बनाई गई थी। इसके तहत 28 स्कूलों के करीब 46 सौ बच्चों के लिए डेस्क-बेंच खरीदी जानी हैं। इसके लिए बजट भी जारी हो च...