शाहजहांपुर, सितम्बर 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम के टेंडरों में फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र लगाकर काम हासिल करने के मामले में मथुरा कंस्ट्रक्शन के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज हो गया। जांच में 2023 और 2026 में लगाए गए दो चरित्र प्रमाणपत्र जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से जारी होना नहीं पाए गए। खास बात यह है कि फर्म की निविदाएं न्यूनतम दर होने पर स्वीकृत हुईं, उसे काम आवंटित हुए और संबंधित कार्यों के बिलों का भुगतान भी किया गया।

फर्म के खिलाफ कार्रवाई नगर निगम के मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी ने 10 सितंबर को सदर थाने में तहरीर देकर मथुरा कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर प्रदीप कुमार गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर के अनुसार वित्तीय 2025-26 में वार्ड पांच चिनौर में श्यामतगंज गौटिया से संबंधित सीसी सड़क और नाली नि...