शाहजहांपुर, अगस्त 8 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा, संवाददाता। प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई और युवती द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती ने पुलिस के सामने युवक पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों से इंकार करते हुए उससे विवाह करने की इच्छा जताई है। दूसरी ओर युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण घटना गुरुवार रात थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया गया कि उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। देर रात वह घर से बाहर नहीं निकल सका और परिजनों के हाथ लग गया। आरोप है कि परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। इससे आहत युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्...