शाहजहांपुर, अक्टूबर 29 -- Shahjahnpur News: तिलहर। प्रेमी प्रेमिका के द्वारा जहर खा लेने के बाद प्रेम का की मौत होने पर उसका बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। क्षेत्र की रहने वाली किशोरी की लगभग डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम के द्वारा बंडा के गंगसरा गांव के संदीप मिश्रा से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्रेम में बदल गई। दोनों की जातियां अलग-अलग होने के कारण वह दोनों 24 अक्टूबर को अपने घर से भाग गए। चर्चा है कि दोनों ने नैनीताल में जाकर शादी की। इसके बाद सोमवार को बरेली के गांधी उद्यान में दोनों ने जहर खा लिया। मंगलवार को इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई थी, जबकि संदीप का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। किशोरी के शव का पीएम होने के बाद बुधवार को उ...