Shahjahnpur News: प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ की कामना
शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। क्षेत्र के गांव पहरा सलेमपुर निवासी सोनू यादव ने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना को लेकर अनोखी दंडवत यात्रा शुरू की है। उन्होंने एक हजार कीलों का विशेष स्टैंड तैयार कराया है, जिसके सहारे वह दंडवत करते हुए मदनापुर क्षेत्र के फिरोजपुर स्थित शिव मंदिर तक पहुंचेंगे। मंगलवार को रामगंगा के बेला डांडी घाट से यात्रा का शुभारंभ हुआ। गुरुवार को यात्रा के तीसरे दिन वह जैतीपुर थाना परिसर के निकट पहुंचे। सूचना पर थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उनका स्वागत करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.