Shahjahnpur News: प्रीमिक्स से सड़क बनाने पर विरोध, लौटानी पड़ी मशीन
शाहजहांपुर, अक्टूबर 20 -- Shahjahnpur News: बंडा। बंडा-पूरनपुर नेशनल हाईवे से इंदलपुर गांव को जोड़ने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत के लिए चार किलोमीटर तक प्रीमिक्स से निर्माण कराने का टेंडर पास हुआ था। सोमवार को निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंची मशीन को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद ठेकेदार मशीन लेकर वापस लौट गया। सोमवार को ठेकेदार मशीन लेकर इंदलपुर गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने प्रीमिक्स से सड़क बनाने पर आपत्ति जताई। ग्रामीणों की मांग थी कि सड़क का निर्माण हॉटमिक्स से कराया जाए। इस पर ठेकेदार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। उसने बताया कि हॉटमिक्स से सड़क बनाने का टेंडर अलग होता है और ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.