Shahjahnpur News: प्रिंस निषाद हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग
शाहजहांपुर, अक्टूबर 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अखिल भारतीय कश्यप स्वाभिमान संगठन ने गोरखपुर के हाईस्कूल टॉपर छात्र प्रिंस निषाद की मौत के मामले में सीबीआई जांच समेत अन्य मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने छात्र की हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही दोषियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई और उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की मांग उठाई। संगठन ने बदायूं के लभारी गांव में शिवानी कश्यप के घर में आग लगाए जाने के मामले की जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की भी मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.