Shahjahnpur News: प्राथमिक विद्यालय बारिश का पानी भरने से पढ़ाई ठप
शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: कलान। कलान तहसील के ग्राम पंचायत खजुरी के मजरा पीतम नगला मे जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण प्राथमिक विद्यालय परिसर में पानी भर गया है। कक्षाओं से लेकर खेल के मैदान तक पानी भर जाने से बच्चों की पढ़ाई बंद है।बच्चे कक्षाओं में जाने के बजाय बाहर सूखे स्थान पर बैठकर पानी निकलने और स्कूल खुलने का इंतजार करते नजर आए।प्राथमिक विद्यालय में जलभराव की स्थिति गंभीर है कि मुख्य द्वार, बरामदा और कक्षाएं जलमग्न हो चुकी हैं। पानी में जहरीले जीवों का खतरा भी बना हुआ है।शिक्षिका अनीता देवी ने बताया कि बच्चे रोज स्कूल आते हैं, पानी भरे होने के कारण बिना शिक्षण कार्य नहीं हो पा रहा है।बीआरसी पर बीईओ को जानकारी दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.