Shahjahnpur News: प्राचीन मंदिर की जगह को कब्जा मुक्त कराने की मांग
शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- Shahjahnpur News: तिलहर। श्री ठाकुर जी महाराज श्री राम दरबार प्राचीन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजू खत्री ने कुछ लोगों पर मंदिर की जगह पर अवैध रूप से कब्जा करने एवं प्राचीन आभूषण चोरी होने की आशंका जताते हुए डीएम को पत्र भेजा। मंजू खत्री ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। मंदिर की जमीन की नाप कराकर उसे कब्जा मुक्त कराया जाए। इसी के साथ उन्होंने कुछ लोगों पर मंदिर में प्राचीन आभूषण चोरी करने की नियत की आशंका जताते हुए आभूषणों की सुरक्षा कराए जाने की मांग की। उन्होंने मंदिर की जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटने पर मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.