Shahjahnpur News: प्राइवेट लड़के काम करते पाए गए तो दर्ज कराया जाएगा मुकदमा
शाहजहांपुर, सितम्बर 19 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज में दो दिन पहले अल्ट्रासाउंड को लेकर हुए हंगामे के बाद अस्पताल प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अल्ट्रासाउंड विभाग के आसपास बाहरी युवकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई प्राइवेट व्यक्ति या बाहरी युवक विभाग में काम करता पाया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड कराने को लेकर एक युवक द्वारा रुपए लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य डा़ राजेश कुमार ने अल्ट्रासाउंड विभाग की व्यवस्था की समीक्षा की और वहां बाहरी लोगों की गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए। प्राचार्य ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अल्ट्रासाउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.