शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahnpur News: निगोही। प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में फरार चल रहे अस्पताल संचालक डॉक्टर को निगोही पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी डॉक्टर पर प्रसव के दौरान महिला को कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप है।

मामला की जानकारी पिपरिया बसखेड़ा निवासी सुधीर की पत्नी सोनी को 24 फरवरी 2026 को प्रसव पीड़ा होने पर निगोही स्थित ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि डिलीवरी के दौरान डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद सोनी की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई मामले में सुधीर की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉक्टर रजनीश कुशवाहा, सुशीला और एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ धारा 105 बीएनएस तथा 3(2)(वी) एससी-एसटी एक्ट के तहत...