Shahjahnpur News: प्रवेश प्रक्रिया को लेकर आर्य महिला पीजी कॉलेज में बैठक
शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय से संबद्ध नगर के एकमात्र अनुदानित महिला महाविद्यालय आर्य महिला पीजी कॉलेज में गुरुवार को प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से प्रवेश समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने की। इसमें कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्षों तथा प्राध्यापकों ने भाग लिया। बैठक में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन, आवश्यक अभिलेखों के सत्यापन, मेरिट सूची के प्रकाशन, प्रवेश की समय-सीमा तथा छात्राओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्राचार्य ने संबंधित प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रवेश प्रक्रिया को समयबद्ध, निष्पक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.