शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मध्यप्रदेश के आनंदपुर में संत के प्रवचन सुनने को जाने के लिए शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर भीड़ रही। अचानक अधिक भीड़ देखकर रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने आरपीएफ व जीआरपी को अलर्ट देकर व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के लिए कहा। वहीं प्लेटफार्म नंबर एक पर भीड़ अधिक होने से यात्रियों को इधर उधर जाने को परेशानी का सामना करना पड़ा। राज्यरानी एक्सप्रेस आने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ जनरल कोच में चढ़ने को लेकर धक्का मुक्की होने लगी। हालाकि मौके पर आरपीएफ के जवानों ने सख्ती दिखाते हुए उतरने बाले पहले यात्रियों को उतार कर बाद में चढ़ने दिया। इसी तरह त्रिवेणी एक्सप्रेस की स्थित बनी रही। ट्रेन आने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ कोच में चढ़ने को लेकर टूट पड़े, बाद में कि...