Shahjahnpur News: प्रमुखता से लगाएं::मिठास मेले में किसानों को बांटे जाएंगे तीन लाख सिंगल बड बीज
शाहजहांपुर, अक्टूबर 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद में 30 अक्टूबर को मिठास मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्घाटन अपर मुख्य सचिव, गन्ना एवं चीनी उद्योग विभाग वीना कुमारी करेंगी। इसमें किसानों को गन्ने की उन्नत किस्मों के तीन लाख सिंगल बड बीज वितरित किए जाएंगे। आयोजन के जरिए किसानों को वैज्ञानिक खेती और नई तकनीकों की जानकारी देने की तैयारी है। परिषद के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि मेले में नवीन गन्ना किस्म को.शा. 23232 के दो लाख और को.शा. 19231 के एक लाख सिंगल बड बीज किसानों को दिए जाएंगे। इन किस्मों की रोपण सामग्री उपलब्ध कराने का उद्देश्य गन्ने की खेती में उन्नत किस्मों को बढ़ावा देना और उत्पादन व उत्पादकता में वृद्धि करना है। मेले में गन्ना विभाग और चीनी मिलों की ओर से तकनीकी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.