Shahjahnpur News: प्रधान पति पर धारदार हथियार से हमला, मुकदमा
शाहजहांपुर, अगस्त 26 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। विकासखंड क्षेत्र के गांव कंकलिया में पुराने विवाद को लेकर प्रधान पति बुधपाल पर दो युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनके बाएं कंधे पर गहरा घाव हो गया। बुधपाल ने कटरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे वह घर के सामने खड़े थे। तभी गांव के बृजपाल और करन वहां पहुंचे और पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी अवधेश सेंगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.