शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। प्रधानाचार्य परिषद की बैठक इस्लामिया इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। बैठक में परिषद का पुनर्गठन कर नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। डॉ. केके शुक्ला को संरक्षक, डॉ. अमीर सिंह यादव को जिलाध्यक्ष तथा डॉ. दोदराम वर्मा को जिला महासचिव बनाया गया। श्रद्धा टंडन को संयुक्त सचिव, जे.पी. मौर्य को कोषाध्यक्ष, डॉ. शाहिस्ता नसीम खान को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। बैठक के अंत में नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...