Shahjahnpur News: प्रत्येक मंगलवार नगर निगम में होगी जन-सुनवाई
शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- Shahjahnpur News: नगर निगम द्वारा नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए ककरा स्थित नगर निगम कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार जन-सुनवाई आयोजित की जाएगी। जन-सुनवाई का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। जन-सुनवाई में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी एवं अपर नगर आयुक्त अजय त्रिपाठी नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर ककरा स्थित नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत करें, ताकि उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.