शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: लीड कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को हिन्दुस्तान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों में उत्साह दिखा। मुख्य अतिथि भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को नई पहचान देती हैं। ऐसे मंच विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना, आत्मविश्वास और बेहतर प्रदर्शन का उत्साह पैदा करते हैं। उन्होंने छात्रों से भविष्य में भी इसी लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान इन्वेस्टिचर सेरेमनी भी आयोजित हुई। प्रधानाचार्या तराना जमाल और निदेशक मोहम्मद जमाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: लीड कॉन्वेंट स्कूल में बैज...