शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: खुटार। खुटार में प्रतिबंधित कटरुआ की बिक्री की सूचना पर वन विभाग की टीम ने सोमवार शाम कार्रवाई करते हुए अटल चौक के पास सड़क किनारे कटरुआ बेच रहे तीन लोगों को पकड़ लिया। टीम ने मौके से कटरुआ भी बरामद किया। हालांकि वन विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही वहां कटरुआ बेच रहे कई अन्य लोग मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार खुटार वन रेंज का जंगल लखीमपुर और पीलीभीत जिले की सीमा तक फैला हुआ है। क्षेत्र के कुछ लोग जंगलों से कटरुआ लाकर बाजारों में ऊंचे दामों पर बेचते हैं। लंबे समय से इस कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत के बाद वन विभाग ने सोमवार शाम करीब सात बजे वन दरोगा रोहित पांडेय के नेतृत्व में अटल चौक पर छापेमारी की。 यह भी पढ़ें- Pilibhit News: कटरुआ पकड़ने पहुंचे वन कर्मियों से हाथापाई, मची अफरातफर...