शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए शाहजहांपुर में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक जिले के 14 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। सभी पार्टियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ मतदान सामग्री उपलब्ध कराई गई। जिले में कुल 4825 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर में 14 केंद्र बनाए गए हैं। चार हजार से अधिक मतदाता है। इसके लिए पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं हैं। पीठासीन अधिकारी के साथ पोलिंग पार्टी के सदस्य हैं। साथ ही साथ प्रत्येक 14 केंद्र पर एक एक ...