शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पढ़ाने के लिए ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। तकनीकी कारणों से कई दिनों से बंद आवेदन पोर्टल गुरुवार को दोबारा खोला गया। पोर्टल खुलते ही अभ्यर्थियों ने आवेदन करना शुरू कर दिया। महज एक घंटे में 700 से अधिक आवेदन प्राप्त हो गए। जिले में ईसीसीई एजुकेटर के 168 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत चयनित अभ्यर्थियों को को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में तैनात किया जाएगा, जहां छोटे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले तकनीकी समस्याओं के चलते प्रभावित हो गई थी। इसके कारण अभ्यर्थियों को आवेदन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गुरुवार को पोर्टल ...