Shahjahnpur News: पैसों के लेनदेन में पति को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप
शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- Shahjahnpur News: खुटार। थाना क्षेत्र के सिल्हुआ गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने पांच लोगों पर पैसों के लेनदेन के विवाद में जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कल्पना देवी ने बताया कि उनके पति अंबुज मिश्रा नजीबाबाद की एक चीनी मिल में सुरक्षा गार्ड थे। सात जुलाई की सुबह बंडा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर गोला चलने के लिए बुलाया। कुछ देर बाद वह चार अन्य लोगों के साथ ईको वैन से घर पहुंचा और अंबुज को अपने साथ ले गया। आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे वही लोग अंबुज को अचेत अवस्था में घर के बाहर छोड़कर चले गए। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उन्हें सीएचसी खुटार ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.