Shahjahnpur News: पैक्स के गोदाम खुले, अब किसान उपज सुरक्षित रख बेहतर दाम का कर सकेंगे इंतजार
शाहजहांपुर, सितम्बर 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। फसल तैयार होने के बाद भंडारण की सुविधा न मिलने से किसानों को कई बार मजबूरी में अपनी उपज तुरंत बेचनी पड़ती है। अब गांवों में नवीनीकृत गोदाम मिलने से किसानों को इस परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। जिला सहकारी बैंक ने चार बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों (पैक्स) के नवीनीकृत गोदाम रविवार को शुरू कराए हैं। इससे किसान अपनी उपज सुरक्षित रख सकेंगे और बाजार में बेहतर भाव मिलने तक उसे रोकने का विकल्प उनके पास रहेगा। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने एआर कोऑपरेटिव डॉ. गणेश गुप्ता, बैंक के सीईओ सौरभ द्विवेदी, उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति और ब्लॉक प्रमुख सिंधौली मुनीश्वर सिंह की मौजूदगी में रखिया बुजुर्ग, घाटबोझ, कोटवारी और कुतुआपुर पैक्स के नवीनीकृत गोदाम भवनों का लोकार्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.