शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- Shahjahnpur News: ददरौल। हरदोई रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों को पेट्रोल फ्री में न देने पर दबंग ने जान से मारने की धमकी दी है। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के हरदोई रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंप कर्मी से पेट्रोल फ्री में न देने पर जान से मारने की धमकी और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि सोमवार रात लगभग 10:00 बजे पेट्रोल पंप के पास एक गांव के रहने वाले दो दबंग व्यक्ति पेट्रोल पंप पर आए और फ्री में पेट्रोल देने की बात कही दबंगो ने कहा कि ऐसा एक बार नहीं जब भी हम आएंगे पेट्रोल के पैसे नहीं देंगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। हाई वोल्टेज ड्रामा लगभग आधे घंटे तक पेट्रोल पंप पर चलता रहा। प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन धर्मेंद्र कुमार गुप्ता न...