शाहजहांपुर, अक्टूबर 16 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, विधि संवाददाता। कचहरी परिसर स्थित हवालात के शौचालय में फंदा लगाकर जान देने वाले दीपक के पिता बेचेलाल की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि नाबालिग और उसके परिवार के लोगों ने दीपक को झूठे मुकदमे में फंसाया और तीन लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर बेटे को जीवनभर जेल में रखने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।पुवायां थाना क्षेत्र के बितौनी निवासी बेचे ने सदर बाजार थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे दीपक के खिलाफ छह अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि इससे पहले आरोपितों ने तीन लाख रुपये मांगे थे। रुपये देने पर बेटी से दीपक की शादी कराने और मांग पूरी नहीं होने पर उसे जेल में रखने की बात कही गई थी। पिता का आरोप है कि इन परिस्थितियों ...