Shahjahnpur News: पूर्व सैनिक सत्यपाल शर्मा को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
शाहजहांपुर, जुलाई 23 -- Shahjahnpur News: कलान। नगर के गंगानगर वार्ड निवासी पूर्व सैनिक सत्यपाल शर्मा के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना मिलते ही सेना के अधिकारी और जवान कलान पहुंचे तथा सैन्य परंपरा के अनुसार पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम सलामी दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नम आंखों से दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया। परिजनों, नगरवासियों और पूर्व सैनिकों ने सत्यपाल शर्मा के अनुशासित जीवन, देश सेवा और सामाजिक योगदान को याद किया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार बदायूं जनपद के अटेना गंगा घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, नगरवासी एवं पूर्व सैनिक शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.