Shahjahnpur News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव को श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग
शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव के निधन के बाद उनके पैतृक गांव नियामतपुर में बुधवार सुबह से ही शोक और श्रद्धांजलि का माहौल बना हुआ है। गांव में सुबह से देर शाम तक नेताओं, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों का लगातार पहुंचना जारी रहा। यहां राजनीतिक दलों की सीमाएं भी मानो समाप्त होती नजर आईं। समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी सहित विभिन्न दलों के नेता एक साथ पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना स्वयं नियामतपुर पहुंचे और उन्होंने वीरेंद्र पाल यादव की अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान वे भावुक दिखाई दिए। वीरेंद्र पाल यादव के पुत्र अजय प्रताप यादव भी शोक से व्यथित नजर आए। घर में महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.