Shahjahnpur News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- Shahjahnpur News: यादव महासभा की ओर से राजेंद्र सिंह यादव के आवास पर शोकसभा आयोजित की गई। इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में यादव समाज के लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और सहनशक्ति प्रदान करने की कामना की। इस दौरान राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह यादव, बलराम सिंह, सुरेश सिंह, जयेंद्र सिंह, मृत्युंजय कुमार, प्रमोद कुमार, विजयपाल, करण सिंह, राजीव, बबलू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.