शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: बिहारी लाल सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को पूर्वांचल महासभा सेवा समिति की बैठक अध्यक्ष वीरेंद्र राय की अध्यक्षता में हुई। इसमें 21 पदाधिकारी और सदस्यों ने भाग लिया। संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर चर्चा हुई। अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि संगठन की विचारधारा परस्पर आत्मीयता और सात्विक प्रेम पर आधारित है। सदस्यों को एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनकर संपर्क बनाए रखना चाहिए। शहर को चार सेक्टरों में बांटकर मासिक बैठकें कराने का निर्णय लिया गया। वृक्षारोपण, पेयजल व्यवस्था और चिकित्सा शिविर लगाने के सुझाव भी दिए गए। सुनील कुमार तिवारी ने पूर्वांचल मातृ शक्ति मंच और पूर्वांचल युवा शक्ति मंच गठित करने का प्रस्ताव रखा। सोशल मीडिया को प्रभावी बनाने के लिए डॉ. गोरख नाथ, उपेंद्...