Shahjahnpur News: पुवायां-मोहम्मदी रोड पर कार के ऊपर गिरा पेड़
शाहजहांपुर, सितम्बर 27 -- Shahjahnpur News: पुवायां। मोहम्मदी रोड पर ग्राम इटौली के पास शनिवार को तेज बारिश और आंधी के दौरान एक पेड़ अचानक सड़क से गुजर रही कार के ऊपर जा गिरा। पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक उखड़कर कार के ऊपर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से वाहन को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पेड़ सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन रहा ठप स्थानीय लोगों ने प्रयास कर सड़क से पेड़ को हटाया, जिसके बाद आवागमन सुचारू हो सका।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.