शाहजहांपुर, नवम्बर 19 -- Shahjahnpur News: पुवायां। खुटार रोड से बर्फ खाना रोडपर 21 अक्टूबर की शाम रामलीला मेला देखने जा रहे मुकेश को सामने से आ रही बाइक के चालक पिंटू निवासी गुधनी ने टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया व उसका पैर टूट गया जिसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में घायल हुए मुकेश के भाई सोनू की तहरीर पर थाना पुवायां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...