शाहजहांपुर, अक्टूबर 9 -- Shahjahnpur News: पुवायां। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को पुवायां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव चौक पर काला दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर उनकी चिंताएं हैं। उन्होंने संबंधित मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करते हुए ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र त्रिवेदी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अरुणोद मिश्रा, नगर अध्यक्ष आशीष तिवारी, रवि शुक्ला, कमल कांत शुक्ला, विंदेश्वरी राज, संजीव पासी, राहुल मौर्य, राजीव राजे, आनंद आर्य, निरंकार, सुनील, कुलदी...