Shahjahnpur News: पुलिस का रहा सख्त पहरा, बैरिकेडिंग से संभाला ट्रैफिक
शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बारावफात का जुलूस बुधवार को कड़ी सुरक्षा और सख्त यातायात व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर जुलूस के दौरान भीड़ और यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। शहर में अंटा चौराहे से लाल इमली चौराहे तक दोनों ओर की गलियों को बैरिकेड कर यातायात व्यवस्था नियंत्रित की गई, जिससे जुलूस के दौरान आम लोगों को परेशानी न हो। जुलूस से पहले ही पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में जुलूस मार्ग और ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण किया था। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी समेत तिलहर, पुवायां और अन्य क्षेत्रों के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस बल की ड्यूटी चेक की। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा अकीदत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.