Shahjahnpur News: पुलिया पर रेलिंग नहीं होने से बारिश में बढ़ा हादसे का खतरा
शाहजहांपुर, जुलाई 29 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। खुदागंज-निगोही मुख्य मार्ग पर कुचाई घाट के पास मनु गंगा पर बनी पुलिया सुरक्षा इंतजामों के अभाव में हादसों को दावत दे रही है। करीब डेढ़ वर्ष पहले बाढ़ के दौरान सड़क कटने की समस्या से राहत दिलाने के लिए पुलिया का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब तक इसके दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग नहीं लगाई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिया स्पष्ट दिखाई नहीं देती। बरसात और बाढ़ के दौरान जब पुलिया के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी गुजरता है, तब इसकी सीमा का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के नदी में गिरने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज बहाव के समय यदि कोई पुलिया से नीचे उतर जाए तो वह पानी की धारा में बह सकता है। क्षेत्रवासियों ने संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.